भागलपुर, सितम्बर 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता महिला घर से निकली। भटक गई। कई महीने बीत गए। परिजनों ने सोच लिया कि अब वह वापस नहीं लौटने वाली। उसे मृत मान लिया गया। अचानक सोशल मीडिया पर उसी महिला का वीडियो वायरल हुआ। वह जीवित दिखी। पता चला कि मायागंज में वह इलाजरत है। फिर तो परिवार वालों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बांका जिले के नवादा थाना क्षेत्र के रहने वाले सत्यनारायण सोमवार को अपरे परिवार के सदस्यों के साथ मायागंज पहुंचे और पत्नी को साथ ले गए। यह सबकुछ संभव हो सका सिपाही और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले धनंजय कुमार के प्रयास से। दरअसल पिछले महीने 12 तारीख को महिला जख्मी हालत में मिली थी जिसके बाद धनंजय ने अन्य साथियों के सहयोग से उसे इलाज के लिए मायागंज में भर्ती कराया। महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। इसलिए धनंजय ने उसका वीडियो बनाकर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.