नई दिल्ली, मई 13 -- शादियों में दूल्हा दुल्हन की एंट्री को लेकर लोगों में खास क्रेज होता है। कई बार आपने दूल्हन को धुएं के बीच से निकलते भी देखा हो। लेकिन क्या हो अगर यही धुआं किसी की मौत का कारण बन जाए। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां नाइट्रोजेन धुएं के बीच से दूल्हा दुल्हन की एंट्री होने वाली थी ताकी फोटो शूट किया जा सके लेकिन इसी धुएं के एक सात साल की मासूम की मौत हो गई। घटना 6 मई की बताई जा रही है जहां वाहिनी गुप्ता नाम की लड़की नाइट्रोजेन धुएं से भरे बर्तन पर गिर गई। इसके बाद वह 5 दिन जिदंगी जंग लड़ती रही और आखिरकार शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी इवेंट मैनेजर ने दूल्हा-दुल्हन की फोटो शूट के लिए और धुएं के बीच उनकी एंट्री के लिए नाइट्रोजेन घुएं की सामग्री से भरा बर्तन रखा था। इ...