उरई, अक्टूबर 10 -- उरई। मुख्यमंत्री ने उरई में कहा कि पहले परिवारवाद की राजनीति होती थी, जनता के बारे में न सोचकर परिवार की सोचते थे। जनता के साथ अन्याय किया जाता था। सपा सरकार में उधोग पहले ही बंद हो रहे थे, व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता था। मोहन सिंह जैसे चिंतक सपा में रहे हैं, आज यह पार्टी गुंडे माफियाओं से पहचानी जाती है। 2017 से पहले सपाई देख बेटियां घबरा जाती थीं। जिस गाड़ी में सपा का झंडा होगा, उसमें गुंडे-माफियाओं का झुंड रहता था। सड़कें खराब थीं, विकास कार्य नहीं होते थे। डबल इंजन की सरकार ने केवल जनता के हित में काम किया है। सीएम ने कहा कि आश्वस्त करता हूं, अगर किसी का शोषण किया गया तो आपको पता है कि हम कैसी कार्रवाई करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.