हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 13 -- कौशांबी के सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम अजब-गजब घटना हुई। दिल्ली से घर पहुंचे एक युवक को अधेड़ ने इसलिए गोली मार दी क्योंकि वह उनकी बेटी को लिवइन में कई साल रखे है। पेट में गोली लगने से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। सरायअकिल इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव का 28 वर्षीय युवक की मां को 10 साल पहले पड़ोसी ने पत्नी की तरह रख लिया था। उस समय युवक नाबालिग था। बालिग होने के बाद करीब पांच साल पहले युवक ने मां को रखने वाले पड़ोसी की बेटी को लेकर भाग गया। वह युवती को लिव इन में रखे हुए था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। यह भी पढ़ें- होली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.