नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- यूपी में आजमगढ़ नगर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को पांच साल बाद लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। पत्नी ने रिश्तेदारों पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में पोल खुल गई। जहानागंज थाना क्षेत्र के इदिलपुर निवासी अरविंद चौहान ने वर्ष 2006 में एलकेमिस्ट लिमिटेड कंपनी आजमगढ़ में मार्केटिंग एजेंट का काम शुरू किया था। कंपनी 2017 में फरार हो गई। अरविंद ने अपने सगे-सबंधियों के रुपये कंपनी में जमा कराए थे। लोग रुपये लौटाने के लिए उस पर दबाव बनाने लगे। इससे परेशान होकर वह साजिशन घर से लापता हो गया। जहानागंज थाने में जुलाई 2019 में उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। इस बीच रिश्तेदार वासुदेव चौहान निवासी लक्ष्मीपुर थाना जहानागंज ने अरविंद, अरविंद के पिता मुसाफिर चौहान और पत्नी सुनीता पर धोखाधड़ी की रिपोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.