चंदौली, सितम्बर 15 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। कंदवा थाना क्षेत्र के चारी गांव के समीप स्थित कर्मनाशा नदी किनारे रविवार की शाम जिवित्पुत्रिका व्रत पर पूजा कर रही महिलाओं के दो पुत्र नहाने के दौरान पानी में डूब गये। घटना की जानकारी होते ही पूजा छोड़ महिलाए रोने धोने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखारों की मदद से लड़कों की खोजबीन कराने में जुटी है। वही घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। क्षेत्र के चारी गांव के दक्षिणी छोर पर स्थित कर्मनाशा नदी किनारे जिवित्पुत्रिका पर्व पर महिलाएं पूजा पाठ करने गई थी। इस दौरान महिलाओं के साथ गांव निवासी पिंटू यादव का 14 वर्षीय पीयुष यादव और कालिका का दस वर्षीय पुत्र हिमांशु भी पहुंचे थे। इस दौरान महिलाओं के पूजा करने के दौरान पीयुष और हिमांशु नदी में नहाने लगे। वही नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में...