प्रयागराज, फरवरी 7 -- माघ मेला में आए लोगों की ही नहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में गुम या गायब होने वालों के परिजन संगम की रेती पर घूम रहे हैं। अपनों की तलाश में परिजन भूले-भटके शिविर पहुंच रहे हैं। अपनों के बारे में पूछताछ करने के साथ परेशान परिजन भूले-भटके शिविर के टीन शेड पर गुम लोगों की फोटो और पता भी चिपका रहे हैं। भूले-भटके शिविर के गेट के दोनों तरफ मछली शहर की ज्योति पांडेय,‌ फतेहपुर आदित्य सिंह, रायबरेली की शकुंतला देवी और बालाघाट की हेमलता गुप्ता की फोटो लगी है। इनमें कोई भी माघ मेले में नहीं आया। सभी अलग-अलग स्थानों से गायब हुए, लेकिन इनकी माघ मेला में तलाश हो रही है। गुम हुए लोगों के परिजन बीच-बीच में आते हैं और सारा दिन भ्रमण करने के बाद भूले-भटके शिविर में पूछताछ कर चले जाते हैं। बाहर गुम हुए किसी का पता नहीं लग पाया है। भूले...