रांची, नवम्बर 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड स्थापना दिवस पर सरकार के मंत्री जिलों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्य सरकार ने आठ मंत्रियों को आठ जिलों का प्रभारी बनाया है। मंत्री दीपक बिरुवा को पश्चिमी सिंहभूम, चमरा लिंडा को गुमला, इरफान अंसारी को जामताड़ा, हफीजुल हसन को देवघर, दीपिका पांडेय सिंह को गोड्डा, योगेंद्र प्रासद को बोकारो, सुदिव्य कुमार को गिरिडीह और शिल्पी नेहा तिर्की को लोहरदगा जिला का प्रभारी बनाया गया है। सभी मंत्री 15 नवंबर को होने वाले राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा मंत्री राधाकृष्ण किशोर और मंत्री संजय प्रसाद यादव शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...