लखनऊ, जनवरी 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। शिक्षा मित्रों को अपने घर के नजदीकी स्कूल में वापसी के लिए जिले स्तर पर ही तबादले किए जाएंगे। इसके लिए स्कूल शिक्षा महानिदेशक की ओर से जिलाधिकारियों को निर्देश भेज दिए गए हैं। बीते दिसंबर में इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया था। बीते नौ दिसंबर को मूल विद्यालय या घर के नजदीकी विद्यालय में वापसी का शासनादेश जारी कर दिया गया था, जिसमें कहा गया था कि शिक्षा मित्रों को पहले मूल विद्यालय में भेजा जाएगा। मूल विद्यालय में यदि पहले से ज्यादा शिक्षक हैं तो उनको नजदीकी विद्यालय में तैनाती दी जाएगी। वहीं महिला शिक्षकों को उनकी ससुराल के नजदीकी विद्यालयों में तैनाती का विकल्प भी दिया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा, महानिदेशक मोनिका रानी का कहना है कि ये तैनाती जिला स्तर से की जाएगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.