फतेहपुर, जनवरी 15 -- फतेहपुर। मकर संक्रांति पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। ट्रेनों व बसों से करीब तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रयागराज के लिए कूच किया। इस दौरान सम्बंधित विभागों के अफसरों ने व्यवस्था की कमान को संभाला। मकर संक्रांति के विशेष पर्व पर संगम स्नान करने वाले करीब तीन हजार श्रद्धालुओं ने रेलवे सहित रोडवेज से सफर किया। बताते हैं कि बस के माध्यम से करीब एक हजार के करीब यात्रियों ने प्रयागराज को कूच किया। जबकि ट्रेन से दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रयागराज का सफर किया। रोडवेज में यात्रियों की भीड़ अधिक होने पर कर्मचारियों ने कमान संभाली जो बसों को यात्रियों के अनुसार प्रयागराज के लिए रवाना करते रहे। फोरमैन ने बताया कि यात्रियों की अधिकता होने पर पर्याप्त बसों का संचालन कराया गया है। स्टेशन अधीक्षक जयनाथ या...