हाथरस, फरवरी 3 -- हाथरस। बिजली विभाग के द्वारा उपभोक्ताओं को हाईटेक करने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा रहा है। अब तक 90 हजार उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से लैस हो गए हैं। मीटर लगवाने में लोग रुचि नहीं ले रहे हैं। इस कारण मीटर लगाने का काम धीमा चल रहा है। जो उपभोक्ता मीटर नहीं लगवा रहे हैं। उन उपभोक्ताओं को जागरुक करने के लिए नौ फरवरी से 23 फरवरी के बीच जागरुकता अभियान चलेगा। इस दौरान मीटर से होने वाले फायदे के बारे में विभागीय अधिकारी बताएंगे। बिजली विभाग के द्वारा 65 बिजलीघरों के जरिए दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं के यहां बिजली की आपूर्ति की जाती है। विभाग द्वारा बकाया को खत्म करने व उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा रहा है। अब तक 90 हजार उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाने का काम पूरा हुआ है। विभाग की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.