भदोही, फरवरी 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले के कुल 86 ग्राम पंचायतों में अब स्वच्छता मार्ट बनाए जाएंगे। डीएम शैलेश कुमार की विशेष पहल पर मार्ट बनने पर केयर टेकरों की आमदनी बढ़ेगी। इसमें करीब 77.40 लाख रुपये खर्च किए जताएंगे। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों के संचालन का जिम्मा संभाल रही समूह की महिलाओं (केयर टेकरों) की आमदनी बढ़ेगी। डीपीआरओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी शैलेष कुमार की ओर से नवाचार के तहत विशेष पहल शुरू की गई है। अब सामुदायिक शौचालयों के समीप स्वच्छता प्रतिष्ठान-सेनेटरी मार्ट का निर्माण कराया जाएगा। प्रथम चरण में 86 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता प्रतिष्ठान के निर्माण की योजना तैयार की गई है। लगभग 90 हजार रुपये की दर से इस पर कुल 77.40 लाख रुपये खर्च करने की योजना बनी है। स्वच्छ भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.