बांका, जुलाई 10 -- बांका, निज प्रतिनधि। जिले में लगातार हो रही मानसून की बारिश से खेतों में धान के बिचडे गिराए जाने के साथ ही धान की रोपाई का ग्राफ भी तेजी से बढ रहा है। यहां अब तक 85 फीसदी बिचडे गिराए जा चुके हैं। जबकि अब तक 10 फीसदी धान की रोपाई हो चुकी है। इस खरीफ मौसम में यहां 14 हजार 525 हेक्टेयर में धान की खेती होनी है। जिसके मुताबिक यहां 1452 हेक्टेयर भूमि में धान के बिचडे गिराए जाने हैं। जिसमें अब तक यहां 11 हजार 452 हेक्टेयर भूमि में धान की रोपाई हो चुकी है। यहां लगातर हो रही बारशि से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। यहां सुबह से ही खेतों में किसानों की टोली उतरने लगती है। जो देर शाम तक खेतों में धान का बिचडा किराए जाने के साथ ही उसी रोपाई में भी जुटे हैं। यहां पिछले साल धान की बंपर पैदावार हुई है। जिसको देखते हुए सरकार ने यहां धान ...