चंदौली, अप्रैल 24 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर और नशे की हालत में गाड़ी चलाने वाले और उत्पात मचाने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाकर शिकंजा कस रही है। इस क्रम में बीते मंगलवार की रात 84 लोगों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई है। पुलिस शराबियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई करने में जुटी है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिला पुलिस संबंधित थाना क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रही है। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, रंगबाजी, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेड़खानी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई किया जा रहा है। अभियान के दौरान बीते शनिवार की रात शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। वहीं एक बार से अधिक पकड़े जाने पर डिफॉल्टर्स का लाइसेंस भी निरस्त करवाने की का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.