मोतिहारी, फरवरी 21 -- मोतिहारी। तिरहुत सब्जी प्रसंस्करण व विपणन सहकारी संघ पूर्वी चंपारण के द्वारा जिले में सब्जी की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत होगी। जिले के सभी ब्लॉक में तिरहुत यूनियन से जुड़े किसानों को सब्जी की ऑर्गेनिक खेती से जोड़ा जाएगा। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। 8 हजार एकड़ से अधिक रकबा में होगी ऑर्गेनिक खेती: जिले के सभी ब्लॉक में किसान पीवीसीएस से जुड़े हैं। इसको लेकर तिरहुत यूनियन के द्वारा 8 हजार एकड़ से अधिक भूमि में सब्जी की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत करने की तैयारी की गई है। इस प्रकार 27 ब्लॉक में 300- 300 एकड़ भूमि में सब्जी की ऑर्गेनिक खेती का लक्ष्य है। ऑर्गेनिक सब्जी की खेती के लिए किसानों को ट्रेनिंग दी जाएगी। ऑर्गेनिक सब्जी की महानगरों में होगी सप्लाई: किसानों के खेत में उगाई गई ऑर्गेनिक सब्जी की खरीद तिरहुत यूनियन ...