बांका, जून 14 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में मानसून के आगाज के साथ ही पौधरोपण का सिलसिला शुरू हो जाता है। जो अगस्त तक चलता है। इस साल भी बारिश के मौसम में यहां जल जीवन हरियाली अभियान के तहत वन विभाग एवं जीविका दीदीयों की ओर से 8 लाख 7 हजार पौधे लगाये जाएंगे। इसमें वन विभाग की ओर से वन क्षेत्रों में 5 लाख 77 हजार एवं जीविका दीदी निजी व सार्वजनिक स्थानों पर 3 लाख 30 हजार पौधे लगाये जाएंगे। जिससे यहां हरियाली का दायरा बढेगा। यहां 15 जून से पौधरोपण अभियान शुरू होगा। जिले में वन विभाग एवं जीविका दीदी की पौधशाला से ही पौधरोपण अभियान चलेगा। इसमें 10 पौधशाला वन विभाग के हैं। जहां करीब 15 लाख पौधे तैयार किये गये हैं। जबकि जीविका दीदी की 5 पौधशाला में 5 लाख 57 हजार 500 पौधे उपलब्ध हैं। क्षेत्र में जीविका दीदी की पौधशाला से पौधे की खरीद कर मनरेगा...