रुद्रपुर, सितम्बर 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' का पर्यावरण को समर्पित हिमालय बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को हिमालय दिवस पर जिले के 23 स्थानों पर कुल 10,757 लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हिमालय के पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। वहीं ऊधमसिंह नगर में 1 से 9 सितंबर तक 184 स्थलों पर 71,808 लोगों ने हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ ली है। रुद्रपुर में 'हिन्दुस्तान' के हिमालय बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को हिमालय दिवस पर दो स्थानों पर 1,280 लोगों ने शपथ ली। खटीमा में चार स्थानों पर 1,614 लोगों ने शपथ ली। किच्छा में दो स्थानों पर 1,205 लोगों ने शपथ ली। गदरपुर में एक स्थान पर 350 लोगों ने शपथ ली। सितारगंज में 12 स्थानों पर 5,408 लोगों ने शपथ ली। जसपुर में दो स्थानों पर 900 लोगों ने शपथ ली। साथ ही हिमालय प्रतिज्ञा करवाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.