औरंगाबाद, फरवरी 17 -- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत भेजी गई राशि, उक्त राशि से स्वरोजगार करने का संदेश फोटो- 16 फरवरी एयूआर 67 कैप्शन- सोमवार को औरंगाबाद कलेक्ट्रेट स्थित योजना भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल अधिकारी औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत औरंगाबाद जिले की कुल 61146 महिला लाभुकों के बैंक खातों में सोमवार को 10-10 हजार रुपये भेजे गए। इसके साथ ही औरंगाबाद जिले में अब तक कुल तीन लाख 99 हजार 563 महिला लाभुकों को इस योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है। इस कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण योजना भवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह ने की। डीआरडीए के निदेशक अनुपम कुमार, जीविका डीपीएम पवन कुमार सहित औरंगाबाद...