नोएडा, फरवरी 12 -- नोएडा, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जिले में 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें प्रत्येक सेंटर पर 12वीं के 350 से 400 और 10वीं कक्षा के 500 से 550 बच्चे परीक्षा देंगे। बता दें कि 10वीं कक्षा की परीक्षाओं की शुरुआत गणित पेपर के साथ होगी। 12वीं की परीक्षाओं की शुरुआत एंटरप्रेन्योरशिप विषय के पेपर से होगी। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में 10वीं और 12वीं के करीब 50 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 17 फरवरी से शुरू हो रही सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के लिए इस बार 57 सेंटर बनाए गए हैं। इस बार ग्रेटर नोएडा में छात्रों की संख्या ज्यादा है। इसलिए ग्रेटर नोएडा में परीक्षा केंद्रों की संख्या ज्यादा है, जबकि नोएडा ...