बांका, जुलाई 30 -- बांका। निज प्रतिनधि। जिले में धान की रोपनी का आंकडा 50 फीसदी के पार हो गया है। इस खरीफ मौसम में यहां 1 लाख 14 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की खेती का लक्ष्य तय है। इसमें अब तक यहां 58 हजार 30 हेक्टेयर भूमि में धान की रोपाई हो चुकी है। मानसून की अच्छी बारिश से यहां धान की रोपाई में तेजी आई है। जिले में पूर्णिया के रास्ते तीन दिन विलंब से 17 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। लेकिन जून में यहां सामान्य से 52.68 मिली मीटर बारिश कम हुई। जुलाई में हो रही मानसून की अच्छी बारिश से धान की रोपाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन गई है। यहां 29 जुलाई तक का सामान्य से 26.21 मिली मीटर बारिश अधिक हुई है। यहां 29 जुलाई तक का सामान्य वर्षापात 277.46 मिली मीटर है। जिसमें अब तक यहां 303.67 मिली मीटर बारिश हुई है। जबकि जून में यहां सामान्य से 52.68...