बिहारशरीफ, मार्च 2 -- जिले में 489 स्कूलों के किचेन शेड की मरम्मत के लिए दिये 30-30 हजार डीईओ ने प्रधान शिक्षकों को वेंडर का चयन कर शेड की मरम्मत कराने का दिया आदेश जिले के 86 स्कूलों में बनाये जाएंगे नये किचेन शेड, बनी रणनीति किचेन शेड नहीं रहने की वजह से कई स्कूलों में वर्ग कक्ष तो कई में बरामदे में बनता है भोजन फोटो : गंजपर स्कूल : रहुई प्रखंड के गंजपर प्राइमरी स्कूल का जर्जर रसोईघर। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिक्षा विभाग सरकारी प्रारंभिक स्कूलों का जर्जर किचेन शेड की मरम्मत कराने की रणनीति बनायी है। जिले के 86 प्रारंभिक स्कूलों में नया तो 489 स्कूलों की जर्जर किचेन शेड की मरम्मत के लिए चयनित किए गये हैं। राशि की अनुपलब्धता की वजह से फिलहाल नया किचेन शेड का निर्माण नहीं हो सकेगा। जबकि, जर्जर किचेन शेड की मरम्मत करान...