अमरोहा, नवम्बर 4 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष केवल 14 प्रतिशत ही धान खरीद की जा सकी है। बीते साल की मुकाबले इस बार धान खरीद की रफ्तार धीमी है। 450 किसानों से 14 हजार कुंतल धान की खरीद ही की जा सकी है। हालांकि विभागीय अफसरों का दावा है कि जिला धान खरीद में मंडल में पहले स्थान पर है। जिले में धान खरीद को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन खरीद की रफ्तार में तेजी नहीं आई है। इस बार बारिश और बाढ़ के चलते बहुत से किसानों का कुछ धान बेकार हो गया। उस धान को क्रय केंद्रों पर रिजेक्ट कर दिया जा रहा है। किसान को मजबूरी में ऐसा धान आढ़त पर बेचना पड़ रहा है। क्रय केंद्रों पर भी अब किसानों की भीड़ ज्यादा नहीं लग रही है। हाल यह है कि केंद्रों पर धान की आवक धीरे-धीरे कम होने लगी है। जो भी धान केंद्रों पर पहुं...