पूर्णिया, जनवरी 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में टीबी रोगी के अधिक से अधिक खोज के लिए जिले के प्रखंड क्षेत्र में टीबी रोग जांच की सुविधा सुलभ है। इस सुविधा के माध्यम से टीबी रोगी की संख्या सामने आती है। विभागीय जानकारी में पिछले दिसम्बर माह में टीबी के लगभग 446 रोगी की पहचान की गई है, जबकि जिले में एमडीआर टीबी के रोगी भी हैं। जिले में टीबी रोगी के अलावा एमडीआर टीबी के रोगी का भी उपचार चल रहा है। एमडीआर टीबी के 50 के लगभग रोगी का उपचार जिले में चल रहा है, जबकि 20 रोगी अन्य जिले के हैं। टीबी विभाग के डीपीएस राजेश शर्मा ने बताते हैं कि जिले में अलग अलग प्रखंड में जांच की सुविधा होने से दोनों तरह के टीबी के रोगी की खोज करने में सहूलियत हो रही है। यह सुविधा यहां होने से टीबी रोग के मामले में खोज और उपचार बेहतर ढंग से हो रहा है। ...