बांका, जून 22 -- बांका। निज प्रतिनिधि। जिले में 16 जून को ही पूर्णिया के रास्ते मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है। यहां मानसून के आगाज के साथ ही 5 दिनों तक लगातार बारिश हुई। जिसके बाद क्षेत्र में बारिश की रफ्तार थम गई है। यहां शनिवार को आसमान में बादल छाये रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। वहीं, क्षेत्र में मानसून की पहली बारिश के बाद भी 41.7 मिली मीटर बारिश कम हुई है। इस बारिश से खेतों में सिर्फ नमी आई है। जिससे किसान अभी खेतों धान का बिचडा ही गिरा सकते हैं। कहीं भी धान की रोपाई की कोई संभावना नहीं है। जबकि सूबे के कई जिलों में रिकार्ड बारिश दर्ज की गई है। जिले में जून माह का सामान्य वर्षापात 171.6 मिली मीटर है। इसमें यहां 1 से 20 जून तक का सामान्य वर्षापात 116.2 मिली मीटर है। लेकिन इस बीच यहां अब तक महज 74.5 मिली मीटर ही बारिश हुई है। यहां मान...