संभल, सितम्बर 2 -- संभल। जिलेभर में एक अक्तूबर से धान की खरीद प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार कुल 41 खरीद केंद्र बनाए गए हैं, जहां किसान अपने धान को उचित समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे। धान क्रय केंद्रों का निर्धारण करने के बाद अब विभागीय अफसर धान खरीद पॉलिसी का इंतजार कर रहे हैं। पॉलिसी लागू होते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जनपद में करीब 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की फसल उगाई गई है। किसानों के खेतों में इन दिनों फसल लहलहा रही है। कुछ खेतों में एक-दो सप्ताह में फसल पककर तैयार हो जाएगी। फसल पकने से पहले विभागीय अफसरों ने धान की सरकारी खरीद के लिए 41 धान क्रय केंद्र तीनों तहसीलों में बनाए हैं, जिससे हर क्षेत्र के किसानों को सुविधा मिल सके। धान क्रय केंद्रों के निर्धारण के बाद अब विभागीय अफसर खरीद का पॉलिसी का इंतजार कर रहे हैं। पॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.