सीवान, फरवरी 7 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सीवान सदर प्रखंड के बाघड़ा समेत 37 पैक्सों में होने वाले चुनाव की पहली प्रक्रिया 6 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय के सूचना पट्ट, संबंधित प्राथमिक कृषि साख समिति के कार्यालय के सूचना पट्ट, जिला सहकारिता पदाधिकारी के कार्यालय के सूचना पट्ट के अलावा बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की वेबसाइट पर भी किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें। उम्मीद की जा रही कि जल्द ही चुनाव की तिथि भी बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा घोषित कर दी जायेगी। इधर, संबंधित पैक्सों में पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। प्रारुप मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद संबंधित पैक्सों में भी चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.