मुंगेर, जून 23 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। तेज धूप से बढ़ी परेशानियों के बीच कई दिनों से मानसून की वर्षा होने से किसानों में काफी खुशी है। अच्छी वर्षा से खेतों में काफी नमी हो गया है। किसान कृषि कार्य में जुटे गए हैं। रोहिणी नक्षत्र में बिचड़ा डालने वाले किसान धान की रोपने की भी तैयारी में जुट गए हैं। तेज धूप के कारण धान का बिचड़ा नहीं डालने वाले किसान वर्षा के बाद धान का बिचड़ा डालने के लिए खेतों को तैयार करने लगे हैं। अभी तक जिले में 7 प्रतिशत धान का बिचड़ा डाला गया है। जिले में 3612 हेक्टेयर में धान का बिचड़ा डालने का निर्धारित लक्ष्य है। जबकि 36129 हेक्टेयर में धान की रोपाई का लक्ष्य है। पिछले कई दिनों से जिस तरह की वर्षा हो रही है उससे धान का बिचड़ा लगाने का लक्ष्य समय से पहले पूरा हो जाएगा। आद्रा नक्षत्र के प्रारंभिक होने के दो दिन पहले वर्ष...