मधुबनी, दिसम्बर 8 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। मनरेगा मजदूरों का ई-केवाईसी अपडेट करने का काम शुरू हो गया है। जिले में 336032 मनरेगा मजदूरों का ई-केवाईसी होगा। इसकी जिम्मेदारी हर पंचायत के रोजगार सेवक को दिया गया है। इसका उद्देश्य मनरेगा जॉब कार्ड को एक्टिव करना भी है। जिले हर पंचायतों में ई-केवाईसी के लिए महिला और पुरुष मनरेगा मजदूरों की भीड़ जुट रही है। सभी 21 पंचायतों के 388 गांवों में यह कार्य चल रहा है। इस कार्य को 31 दिसंबर 2025 तक पूरा कर लेना है। जिले में कुल 336032 मनरेगा मजदूर हैं। इनमें से 334385 मनरेगा मजदूरों की आधार सीडिंग पहले से है। अबतक सिर्फ 155380 मनरेगा मजदूरों की ई-केवाईसी का कार्य पूरा हो चुका है। लक्ष्य का करीब 46.47 उपलब्धि हासिल हो चुका है। जिले में अंधराठाढ़ी, हरलाखी, खजौली, मधवापुर, राजनगर आदि प्रखंडों की अबतक उपलब्ध...