कुशीनगर, नवम्बर 26 -- कुशीनगर। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बड़े पैमाने पर विवाह समारोह आयोजित होंगे। जिला समाज कल्याण ने पत्र जारी कर संबंधित ब्लॉको व निकायों के अधिकारियों, कर्मचारियों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिये हैं। विभाग युद्धस्तर पर कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया है। विभाग के अनुसार जिले में 29 नवंबर से 10 दिसंबर तक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की शहनाई गुंजेगी। इस दौरान लगभग 250 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जायेगा। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को शासन द्वारा निर्धारित सहायता राशि प्रदान की जायेगी, साथ ही गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक उपहार भी दिये जाएंगे। जिला समाजकल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि जिले के सातो विधनसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम के अंतर्गत सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.