कानपुर, दिसम्बर 26 -- कानपुर। पहले से 17 ब्लैक स्पॉट चिन्हित थे। इसके अतिरिक्त डीसीपी ट्रैफिक द्वारा 12 नए ब्लैक स्पॉट प्रस्तावित किए गए हैं, जिन पर आवश्यक तकनीकी परीक्षण और औपचारिक प्रक्रिया के बाद सुधार कार्य कराए जाएंगे। यह निर्णय शुक्रवार को बैठक में लिया गया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटना संभावित स्थलों की स्थिति की समीक्षा की गई और विभागीय जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से तय की गई। डीएम ने एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग आपसी समन्वय से सभी चिन्हित स्थलों पर सड़क इंजीनियरिंग सुधार, साइनेज, स्पीड कंट्रोल उपाय, प्रकाश व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट और आपात चिकित्सा व्यवस्था को प्राथमिकता से कराए जाने का निर्देश दिय...