पूर्णिया, जुलाई 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में मलेरिया विभाग की ओर से कालाजार रोग उन्मूलन के लिए छिड़काव अभियान शुरु होगी। जिले में इसके लिए 21 जुलाई से अभियान चलेगा। यह अभियान दो माह तक चलेगा। इससे पूर्व जिले में प्रखंड वाईज छिड़काव कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक प्रखंड स्थल पर दो प्रखंड क्षेत्र के कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अभी दो प्रखंड के छिड़काव कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया है। शेष आगे के प्रखंड के छिड़काव कर्मियों का प्रशिक्षण चल रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 जुलाई तक चलेगा। भीडीसीओ रविनन्दन सिंह ने बताया कि कालाजार रोग उन्मूलन के लिए अभी दो माह का छिड़काव कार्यक्रम चलेगा। इस कार्यक्रम कुल 46 छिड़काव दल लगाया गया है। एक दल में कुल छह लोग शामिल होंगे। इ...