सोनभद्र, जुलाई 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले विटामिन ए सम्पूरण अभियान माह का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अश्वनी कुमार व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (प्रतिरक्षण) डा. गिरधारी लाल ने बुधवार को संयुक्त रूप से नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, राबर्ट्सगंज में बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर की। इस दौरान जिले में एक माह तक अभियान चलाकर 2,63,892 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। सीएमओ ने बताया कि आगामी एक माह तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को जिले भर के टीकाकरण सत्रों में एएनएम की तरफ से बाल स्वास्थ्य पोषण माह का आयोजन किया जायेगा। अपील किया जिले के लोग वे अपने 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलायें तथा किसी भी टीके से छुटे हुए शून्य से पांच वर्ष के बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.