शामली, जनवरी 2 -- बिजली के विकल्प के रूप में सौर ऊर्जा का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। बिजली बिल अधिक आने के कारण उपभोक्ता सोलर प्लांट को तव्वजों दे रहे है। इसलिए 1700 के लक्ष्य के सापेक्ष इस बार 1994 घरेलू सोलर प्लांट लगाए गए है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता इनमें से कई घरों का बिजली बिल शून्य हो गया है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रारंभ की गयी है। घरेलू दो किलोवाट के सौलर प्लांट पर साठ फीसदी तक की छूट दी जा रही है। जबकि 2-3 किलोवाट तक के लिए 40 फीसदी की तक की सब्सिडी मिलती है। इसके बाद प्रतिकिलोवाट के हिसाब से सब्सिडी निर्धारित की गयी है। यह सब्सिडी दर अधिकतम 78,000 तक मिलती है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बतायाकि जिले में अभी तक 1996 विद्युत उपभोक्ताओं ने सोलर प्लांट लगवा...