शामली, मार्च 24 -- रविवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सभाकक्ष में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निपुण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर द्वारा की गई। उसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित 191 निपुण विद्यालयों के हेड टीचर्स, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा निपुण भारत कार्यक्रम के अंतर्गत दिसंबर 2024 में 126 विद्यालयों का जबकि फरवरी 2025 में 199 विद्यालयों का डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा निपुण आकलन कराया गया था। शामली जनपद में कुल 325 विद्यालयों का निपुण आकलन किया गया था जिसमें से 191 विद्यालयों को निपुण घोषित किया गया है। इस प्रकार लिले का निपुण प्रतिशत लगभग 60% रहा है। जिले में निपुण कार्यक्रम के सफल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.