रुद्रपुर, जनवरी 3 -- रुद्रपुर। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में 18 विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। बीते 24 दिसंबर को 30 शिक्षकों की काउंसलिंग कराई गई थी। जिनमें पांच एससी, दो ईडब्ल्यूएस, दो ओबीसी और नौ सामान्य कोटे से नियुक्ति की जाएगी। विशेष शिक्षा के तहत नई तैनाती के सहायक अध्यापक दिव्यांग बच्चों को पढ़ाएंगे। जल्द ही अभ्यर्थियों की सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...