नोएडा, फरवरी 13 -- नोएडा। जिले में 16 फरवरी से 27 फरवरी तक विशेष खसरा-रुबैला (एमआर) टीकाकरण अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जाएगा। इसमें पांच वर्ष से 10 साल तक के सभी बच्चों को एमआर का टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान स्कूलों और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित किया जाएगा। डिप्टी सीएमओ डॉ. उबैद कुरैशी ने कहा कि खसरा एक अत्यंत संक्रामक वायरल बीमारी है, जो कि तेज बुखार, खांसी, त्वचा पर चकत्ते और गंभीर मामलों में निमोनिया दस्त, कुपोषण का कारण बन सकती है। यहां तक कि मरीज की मौत भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि रुबैला आमतौर पर हल्का संक्रमण प्रतीत होता है लेकिन गर्भवती महिलाओं में संक्रमण होने पर शिशु में जन्मजात विकृतियां, बहरापन, हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारी पैदा कर सकता है। इन दोनों बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय सम...