अमरोहा, जनवरी 2 -- अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता के मुताबिक भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अधिकतम 1200 मतदाताओं के आधार पर जिले में मंडी घनौरा, नौगावां सादात, अमरोहा एवं हसनपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के संभाजन संबंधी प्रस्तावों को अनुमोदित कर दिया गया है। मतदेय स्थलों की सूचियों का अंतिम प्रकाशन एक जनवरी को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, अमरोहा, समस्त उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों (तहसील कार्यालयों) पर विधिवत रूप से करा दिया गया है। कोई भी जन सामान्य किसी भी कार्य दिवस में उक्त स्थानों पर उपस्थित होकर मतेदय स्थलों की सूची का निरीक्षण कर सकता है। जनपद की वेबसाइट पर देख सकते हैं। निर्वाचन कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 146 मतदेय स्थल और बढ़ गए हैं। अ...