सिद्धार्थ, फरवरी 22 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर शामली-गोरखपुर हाईस्पीड सक्सेस कंट्रोल्ड कारीडोर की भूमि अर्जन के लिए पत्र जारी किया है। सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा मिलने के नियम से प्रशासन ने उन गांवों की भूमि क्रय विक्रय पर रोक लगा दी है। एक्सप्रेसवे में डुमरियागंज तहसील के 56 गांवों के किसानों के भूमि अधिग्रहित की जाएगी। 750 किमी लंबाई वाले कारिडोर के लिए शासन से जारी पत्र में बांसी तहसील के 51, इटवा के 38 जबकि डुमरियागंज के सर्वाधिक 56 गांव हैं। एक्सप्रेस-वे में डुमरियागंज तहसील के बेतनार मुस्तहकम, बेतनार एहतमाली, रमवापुर जगतराम, जहदा, डोमसरा, कटरिया पांडेय, पलेसर, भीटानानकार, खम्हरिया, जीवाराई, पेड़रा, सरोथर कठौतिया, महतिनियां खुर्द, बुजुर्ग, बेनीनगर, डेंगहा जोत कस्तुरी, महनुआ...