फिरोजाबाद, फरवरी 11 -- शासन द्वारा बच्चों को पेट में कीड़े मारने के अलावा अन्य बीमारियों से बचाने वाली एल्बेंडाजोल को लेकर अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को यह अभियान राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत चलाया जा रहा है। शासन द्वारा इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को 14 लाख 16 हजार 16 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। दूसरे दिन भी छूटे हुए बच्चों को दवा खिलाई गई। यह अभियान 13 फरवरी तक लगातार जारी रहेगा। नोडल अधिकारी एवं कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद फारूख ने बताया कि पहले दिन स्कूलों में दवा खिलाने के बाद अब यह कार्य माप अप राउंड के तहत किया जाएगा। जिसके तहत 13 फरवरी तक हर हाल में लक्ष्य के अनुसार बच्चों को दवा खिलाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.