लखीमपुरखीरी, जनवरी 13 -- सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी भर्ती परीक्षा-2025 के आयोजन को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। जिले में परीक्षा 17 जनवरी शनिवार को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगी। दोनों पालियों को मिलाकर जिले में कुल 10,080 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली में 5472 तथा दूसरी पाली में 4608 परीक्षार्थियों के परीक्षा में सम्मिलित होने की व्यवस्था की गई है। कुछ केंद्रों पर दोनों पालियों में, जबकि कुछ केंद्रों पर केवल एक पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि परी...