सिमडेगा, जुलाई 26 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत अन्ना पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। संत अन्ना स्कूल के एचएम फा प्रदीप केरकेट्टा ने बताया कि जिले में 1900 ई के आसपास से ही संत अन्ना पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शुरुआती दौर में सामटोली में संत अन्ना का पर्व मनाया जाता था। तब गिने चुने लोग ही पर्व मनाते थे। लेकिन वक्त के साथ संत अन्ना के अनुयायियों की संख्या बढ़ती गई। और पर्व मनाने वालों की संख्या भी बढ़ती गई। अब दो से तीन दिनों तक बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कार्यकम का आयोजन किया जाता है। इतनी ही नहीं इसकी तैयारी जुलाई माह के शुरु होते ही शुरु हो जाती है। वहीं फा नीलम राकेश मिंज की मानें तो एक माह पूर्व से ही पर्व की तैयारी शुरु हो जाती है। पर्व को लेकर 26 जुलाई को संत अन्ना महागिरजाघर सहित कई चर्...