भदोही, नवम्बर 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में इस वर्ष को शासन स्तर से 12 लाख 50 हजार पौधरोपण का लक्ष्य मिला है। इस साल जिले में 12 लाख 50 हजार पौधरोपण मानसून सत्र में रोपित किया जाएगा। इसमें वन विभाग 3.36 लाख और अन्य विभाग 9.14 लाख पौधे रोपित करेंगे। बीते साल की अपेक्षा इस बार 50 हजार लक्ष्य अधिक है। पौधे वन विभाग की 18 नर्सरी में अधिक उगाए जाएंगे। नर्सरी में कुल 16 लाख पौधे उगाए जाएंगे। हर साल मानसून सत्र में अगस्त और सितंबर में वृहद पौधरोपण अभियान के तहत जिले भर में पौधे लगाए जाते हैं। आठ महीने पहले से ही पौधे उगाने का कार्य शुरु कर दिया जाता है। शासन से लक्ष्य मिलने के बाद वन विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। नर्सरी में कुल 25 प्रजातियों के पौधे उगाए जाएंगे। इसमें नीम, पीपल, बरगद, पाकड़, सागौन, सतुत, जामुन, गुलर, सैजन, शीश...