मुरादाबाद, जुलाई 23 -- मुरादाबाद। जिले में करीब 1100 बच्चे आउट ऑफ स्कूल हैं। इन्हें वापस विद्यालय से जोड़ने के लिए एक अगस्त से अभियान चलाया जाएगा और एक्स्ट्रा क्लास देकर उनका कोर्स पूरा कराया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक ने इस संबंध में आदेश आने के बाद बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को इस बावत निर्देशित कर दिया है। आउट आफ स्कूल करीब एक हजार से अधिक बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। कई बच्चे घर के काम, अन्य कामों के कारण स्कूलों से दूर हैं। ऐसे में विशेष प्रशिक्षण देकर इन्हें फिर से स्कूलों से जोड़ा जाएगा। शारदा पोर्टल के माध्यम से छह वर्ष से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को चिन्हित किया जाएगा, जो बिना सूचना के करीब 45 दिन से स्कूल नहीं आ रहे हैं। इन बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार कक्षा में दाखिला दिलाया जाएगा। ऐस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.