देवरिया, जनवरी 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के 11 परीक्षा केन्द्रों पर 17 जनवरी को सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी(टीजीटी) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोतित होगी, जिसमें 8064 अभ्यर्थी शामिल होगें। परीक्षा के पहले पाली में सामान्य अध्यन और समाजिक विज्ञान के 4608 एवं दूसरे पाली में सामान्य अध्यन और जीव विज्ञान के 3456 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी की परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगी। जबकि दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए जिले में 11 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें शहर के सीसी रोड स्थित दीनानाथ पाण्डेय राजकीय महिला पीजी कालेज, राजकीय इण्टर कालेज, महाराजा अग्रसेन इण्टर कालेज, महाराजा अग्रसेन बालिका इण्टर का...