सिमडेगा, मई 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान में बदहाल एंबुलेंस सेवा को लेकर छपी खबर के बाद जिले में कुल आठ 108 एम्बुलेंस को दुरुस्त कर दिया गया है। ये सभी एंबुलेंस सम्मान फाउंडेशन द्वारा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर संचालित है। 108 एम्बुलेंस वाहन दुरूस्त होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। एंबुलेंस दुरुस्त होने से सर्पदंश से पीड़ित लोगों को, सड़क हादसे में घायल लोगों को, गर्भवती महिलाओं को एवं अन्य मरीज समय पर अस्पताल पहुंच पाएंगे। इससे लोगों की जान भी बचेगी। सम्मान फाउंडेशन के अधिकारियों ने बताया कि 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा को लगातार दुरुस्त किया जा रहा है। जिले में फिलहाल 08 एम्बुलेंस को दुरुस्त कर दिया गया है। जो निरंतर सेवाएं दे रही हैं। गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए 108 एंबुलेंस वरदान साबित हो रही हैं। सम्मान फाउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.