पीलीभीत, फरवरी 15 -- पीलीभीत, संवाददाता। जिले में खसरा-रूबेला उन्मूलन के लिए 16 से 27 फरवरी तक विशेष एमआर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत कक्षा 1 से 5 और 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण स्कूलों में ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें करेंगी। अभियान के तहत जिले के 1210 सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों और 768 मदरसों के कुल 1,62,055 छात्र-छात्राओं को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की तैयारियों को लेकर जिला स्तर पर टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की जा चुकी है। तहसील व ब्लॉक स्तर पर भी विभागीय समन्वय बैठकों के माध्यम से कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया है और टीमें गठित कर दी गई हैं। टीकाकरण का प्रमाण पत्र संबंधित स्वास्थ्य इकाई से प्राप्त किया जा सकेगा। जिन बच्चों का नियमित टीकाकरण किसी कारणवश...