महाराजगंज, अक्टूबर 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रबी सीजन में गेहूं की बुआई को लेकर को लेकर किसान तैयारी में जुट गए हैं। धान की कटाई भी प्रारम्भ हो गए हैं। कटाई के तुरन्त बाद गेहूं की बुआई होना है। ऐसे में किसान खाद, बीज की व्यवस्था करने में लगे हुए हैं। कृषि विभाग का 1.45 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की खेती होने का अनुमान है। जिले में छोटे-बड़े 5 लाख 29 हजार किसान हैं। अधिकतर किसान रबी सीजन में गेहूं के साथ सरसों, राई, प्याज, मटर, मंसूर, आलू आदि की खेती करते हैं। खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान खेतों में पककर तैयार हो गई है। कुछ किसानों ने धान की कटाई को करा लिया है। वहीं कुछ किसान खेतों में नमी समाप्त होते ही कटाई कराने का इंतजार कर रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि राजकीय कृषि बीज भण्डार पर गेहूं बीज की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.