अररिया, जून 21 -- अररिया, निज प्रतिनिधि। जिले में पिछले दो दिनों से रूक रूक कर हो रही बारिश ने धान के बिचड़े को संजीवनी प्रदान किया है। धान उत्पादक किसानों ने खेत में बिचड़ा लगाने व धान रोपनी की तैयारी तेज कर दी है। धान की बुआई के लिए किसान धान के बिचड़ा को जल्द से जल्द तैयार करने के लिए बिचरा में रासायनिक खाद डाल रहे हैं ताकि जल्द से जल्द बिचड़ा तैयार हो सके। इस बार जिले में एक लाख 21 हजार हेक्टेयर में धान खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले बार जिले में एक लाख 19 हजार हेक्टेयर में धान की खेती का रकवा था लेकिन इस बार उसे बढ़ाकर एक लाख 21 हजार हेक्टेयर कर दिया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी गौरव प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में इस बार पिछले बार से अधिक हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य रखा गया है। इस बार मौसम भी किसानों को साथ दे रहा है।...