पीलीभीत, जनवरी 9 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षाएं 13 जनवरी से शुरू होगी, जो 22 जनवरी को समाप्त होगी। डीआईओएस ने परीक्षा कार्यक्रम सभी प्रधानाचार्यों को जारी कर दिया है। जिलेभर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके लिए 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड परीक्षा से पहले प्री बोर्ड परीक्षा कराने का प्राविधान है। जनपद भर के माध्यमिक स्कूलों में 13 जनवरी से प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है, जो सुबह दस बजे से अपराह्न एक बजकर 15 मिनट तक चलेगी। 13 जनवरी को हाईस्कूल की हिंदी और इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा होगी। 15 जनवरी को हाईस्कूल की संस्कृत, इंटर की हिंदी, सामान्य हिंदी, 16 जनवरी को हाईस्कूल की अंग्...