सीतामढ़ी, मई 19 -- सीतामढ़ी। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जिले में रविवार को हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हुई। बराबर मौसम के बदलते मिजाज से लोगों का हाल बेहाल है। रविवार को आसमान में बादल छाए रहने व पुरवा हवा चलने से तापमान में कमी आई। शुक्रवार की शाम आंधी के साथ बारिश के बाद जिले में शनिवार व रविवार को भी हल्की व मध्यम बारिश हुई। जिससे जिले के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस कमी हुई। गुरूवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व शुक्रवार को 38 व शनिवार को 36 डिग्री सेल्सियस तापमान था। जिसमें कमी होकर रविवार को 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि जिले का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जिले में चार एमएम...